फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थुरल में ढांक से लगाई बृद्वा ने छंलाग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल में वृद्धा ने ढांक से लगाई छंलाग, मौत
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
थुरल (कांगड़ा)। इलाके के साथ लगती पंचायत वटाहण में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एक वृद्ध महिला ने ढांक से छलांग लगा दी। महिला की शव ढांक के नीचे से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला फूलां देवी (87) पत्नी विधि चंद, जो दिमागी रूप से परेशन थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे अपने बिस्तर से उठी और बाहर की तरफ निकल गई। थोड़ी देर बाद जब परिवार वालों ने उनको उनके कमरे में देखा तो वह नहीं थी। उन्होंने महिला को चारों तरफ तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। तभी गांव के व्यक्ति ने बताया कि वह इस तरफ खेतों में गई है, जब परिवार वाले उसे ढूंढने गए तो घर से 200 मीटर की दूरी पर खेतों में वृद्ध महिला की चप्पलें पड़ी हुई थीं और घास बगैरा टूटी पड़ी हुई थी। ढांक करीब 600 फुट ऊंची है। नीचे न्युगल खड्ड बह रही है। इस पर महिला का कोई पता नहीं चला। यह देख परिवार वालों ने इसकी शिकायत पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान गौवर्धन शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस चौकी को दी। शाम को महिला का शव ढांक के नीचे पड़ा मिला। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी अजय कुमार ने बताया कि उन्हें पंचायत के प्रधान ने फोन पर सूचना दी कि गांव की एक वृद्ध महिला ने ढांक से कूदकर छलांग लगा दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें