फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीए और पैरा शिक्षकों को नियमित करे सरकार: चमन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीटीए और पैरा शिक्षकों को नियमित करे सरकार : चमन
विज्ञापन

सीएडंवी अध्यापक संघ ने सरकार से उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय सीएडंवी अध्यापक संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अनुबंध पर नियुक्त पैरा और पीटीए शिक्षकों को शीघ्र नियमित करने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि ट्रिब्यूनल ने सरकार से पूछा है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने पीटीए अध्यापकों के विरुद्ध मामले को निरस्त कर दिया है, तो शिक्षकों को नियमित क्यों नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्टे को हटा दिया है। प्रदेश में 5207 पीटीए शिक्षक अनुबंध आधार पर नियुक्त हैं। वहीं, 1400 पीटीए और 95 पैरा शिक्षक अभी भी अनुबंध पर भी नहीं आ सके हैं, जबकि ये शिक्षक भी अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हैं। प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में दी गई याचिका में अस्थायी शिक्षकों को लेकर मुख्य याचिकाकर्ता पंकज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट से अपना केस वापस ले लिया है। इसी को आधार मान कर पीटीए शिक्षकों ने ट्रिब्यूनल में चुनौती देकर शिक्षकों को नियमित करने की गुहार लगाई थी, जिसमें ट्रिब्यूनल ने सरकार को हरी झंडी दे दी है। प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि पीटीए शिक्षकों के नियमितीकरण के मामले में सीएंडवी अध्यापक संघ शीघ्र ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें