फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रोज कर रही चालान, खनन माफिया फिर भी बेलगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोज कट रहे चालान, खनन माफिया फिर भी बेलगाम
विज्ञापन

17 दिन में 55 के चालान काटे, तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला
विपिन चौधरी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में खनन माफिया पर लगाम लगाने के कई दावे किए जा रहे हैं। बावजूद इसके जिला में खनन माफिया पूरी तरह से सक्रिय है। जिला पुलिस रोजाना खनन माफिया पर लगाम कसने के लिए उनका चालान कर उनसे जुर्माना वसूल करती है, लेकिन खनन माफिया पुलिस की इस कार्रवाई से भी खौफजदा नहीं हैं। कांगड़ा पुलिस ने जून माह में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए 55 चालान किए हैं। इसके अलावा इस दौरान 3,18,800 रुपये जुर्माने के तौर पर भी एकत्रित किया। कांगड़ा पुलिस की रोजाना अवैध खनन को अंजाम देने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन रोजाना हो रहे चालानों के बावजूद खनन मफिया बेखौफ होकर खनन कार्य को अंजाम दे रहा है।
जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस ने एक जून को 3 से 14,100, दो जून को 3,14,900, तीन को 6 से 35,900, चार को 1 से 4700, पांच के 5 से 23,500, छह को 8 से 39,300, सात को 8 से 69,400, आठ को 4 से 21,300, 10 को एक से 10 हजार, 11 को चार से 44,700, 13 जून को एक से 4700, 14 को तीन से 16900, 15 को एक से 4700 और 16 जून को दो से 14,700 रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा जिला पुलिस ने 17 जून को पांच चालान अवैध खनन के किए हैं।
विज्ञापन

बाक्स
खुले में धुएं के छल्ले उड़ाने वाले भी बेखौफ
कांगड़ा पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धुएं के छल्ले उड़ाने वालों पर भी विशेष अभियान छेड़ा है। इस दौरान एक जून से लेकर 17 जून को कांगड़ा पुलिस 307 लोगों का सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने के चलते चालान काट कर हजारों रुपये जुर्माने के रूप में वसूले हैं, लेकिन फिर भी लोग खुले में धुएं के छल्ले उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


-कांगड़ा पुलिस खनन माफिया पर शिकंजा कसे हुए है। इसी का नतीजा है कि रोजाना अवैध खनन पर चालान किए जा रहे हैं और जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं, पुलिस सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों पर नकेल कस रही है। - संतोष पटियाल, एसपी कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें