फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर को सजाएगा दिल्ली-अमृतसर

विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा मंदिर की सज्जा को दिल्ली से मंगवाई सामग्री
विज्ञापन

नवरात्रों के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। कांगड़ा, चामुंडा और ज्वालाजी शक्तिपीठों में नवरात्र मेलों की तैयारियों को लेकर कांगड़ा जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांगड़ा के मुख्य बाजार से लेकर मंदिर तक चल रही इंटरलॉकिंग टाइलों के काम को नवरात्र से पहले हर हाल में मुकम्मल करने के निर्देश प्रशासन ने दे दिए हैं। नवरात्र के दौरान कांगड़ा बाजार वन वे रहेगा। मंदिर को फूलों और रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर में नारियल ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। मंदिर प्रशासन ने नवरात्र मेलों के दौरान मंदिर परिसर के भीतर और पूरे कांगड़ा शहर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। मंदिर में दो समय की लंगर व्यवस्था श्रद्धालुओं को मिलेगी। मंदिर में पूजा की व्यवस्था पहले की तरह रहेगी। सुबह और शाम माता की आरती होगी। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे मंदिर की हर गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। मंदिर प्रशासन ने सफाई से लेकर लंगर व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को लेकर अलग-अलग कमेटियां गठित कर दी हैं। मंदिर अधिकारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि नवरात्र मिलों को लेकर मंदिर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

उधर, श्री चामुंडा नदिकेश्वेर धाम में 18 से 25 मार्च तक चलने वाले नवरात्र के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर अधिकारी गिरजेश चौहान ने बताया कि नवरत्र के लिए मंदिर और मंदिर परिसर में रंगरोगन किया गया है। नवरात्र के दौरान उपयोग होने वाली साज-सज्जा की सामग्री दिल्ली और अमृतसर से मंगवाई गई है। सुरक्षा के लिए एक रिजर्व बल और दस अतिरिक्त होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। पांच अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मंदिर में नवरात्र के दौरान हथियार और नारियल चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अभी शिव मंदिर को तीन दिन तक बंद किया गया है लेकिन नवरात्र से पहले श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिया जाएगा। पार्किंग के लिए लंगर भवन के समीप और बड़ोई ग्राउंड में व्यवस्था की गई है। डाढ की स्ट्रीट लाइट को नवरात्र से फले दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें