फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके की नीलामी में भाग लेने को 17 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेक ों की नीलामी 19 मार्च को
विज्ञापन

17 तक किया जा सकता है आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। आबकारी एवं कराधान विभाग बैजनाथ वृत्त के तहत साल 2018-19 के लिए अंग्रेजी और देसी शराब की खुदरा दुकानों का आवंटन नई आबकारी नीति के तहत होगा। सामुदायिक भवन कोतवाली बाजार धर्मशाला में 19 मार्च को सुबह नौ बजे लॉटरी के माध्यम से ठेकों का आवंटन किया जाएगा। आबकारी एवं कराधान अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि आवंटन प्रदेश आबकारी एवं कराधान अधिनियम 2011, हिमाचल प्रदेश लीकर लाइसेंस नियम 1986, दूसरे संबंधित नियमों और आदेशों के अनुरूप और वर्ष 2018-19 की आबकारी नीति की शर्तों के अनुसार होगा। आवेदन के लिए प्रार्थना पत्र आबकारी एवं कराधान अधिकारी बैजनाथ के कार्यालय से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन प्रार्थना पत्र विभाग की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। बैजनाथ वृत्त में कुल 23 यूनिटों के लिए आवंटन होना है, जिनमें कुल 50 देशी और अंग्रेजी शराब ठेके समाहित हैं। आवेदक एक यूनिट के लिए केवल एक ही आवेदन दे सकता है, जबकि एक आवेदन के नाम कुल चार यूनिट जारी हो सकते हैं। आवेदन की फीस 10 से 50 हजार रुपये तक है। आवेदक को यूनिट की कुल कीमत की 15 प्रतिशत कर चुकाने की क्षमता आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य होगी, जो आवेदक अपनी चल और अचल संपत्ति के दस्तावेज किसी समर्थ पदाधिकारी से सत्यापित कर लगा सकता है। आवेदक की फीस नॉन रिफंडेबल होगी। आवेदक किसी भी विभाग में डिफाल्टर और उसके विरुद्घ भारतीय कानून के तहत कोई मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए। साथ ही भारत का मूल नागरिक होना चाहिए। आवेदक अपना प्रार्थना पत्र 17 मार्च सायं पांच बजे तक ईटीओ कार्यालय बैजनाथ में जमा करवा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें