जिला कांगड़ा से संबंध रखने वाले अर्थशास्त्री मधुर महाजन ने बताया कि इस बार के बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए मिश्रित लाभ वाला बजट कह सकते हैं।
पशुपालन एवं मत्स्य पालन करने वाले किसानों को एग्रीकल्चर स्कीम के तहत क्रेडिट कार्ड प्रदान की सुविधा देने की बात की गई हैं। इससे प्रदेश के छोटे किसानों को फायदा मिलेगा, जबकि पहले यह सुविधा फसल उत्पादन करने वाले किसानों को ही इसकी सुविधा मिलती थी ।
टैक्स में चालीस हजार स्टैंडर्ड डिडक्शन करने से प्रदेश के चार लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे । बजट में नवीन सुविधाओं के तहत सेब, चाय, हर्बल मेडिसिन एक्सपोर्ट करने वालों के उसका फायदा मिलेगा।
बजट में जिस जिले ब्लॉक में जनजातीय लोगों की आबादी 20,000 से ज्यादा होगी या जिस ब्लॉक में 50 फीसदी से ज्यादा जनजातीय आबादी होगी, वहां नवोदय विद्यालय की तर्ज पर एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल खोले जाएंगे। इससे प्रदेश के चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर के अलावा कांगड़ा के पालमपुर, बैजनाथ आदि क्षेत्रों को फायदा मिल सकता है, जबकि प्रदेश के रेलवे ट्रैक के लिए कुछ भी बजट में नहीं कहा गया है।