फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचित मूल्य की दुकान के लिए मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत धर्मशाला विकास खंड की ग्राम पंचायत झियोल में दुुकान खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि इन स्थान पर उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए इच्छुक व्यक्तियों और संस्थाओं से आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक 2 फरवरी 2018 तक जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विधवा जो अपने बच्चों का स्वयं पालन पोषण कर रही हो, महिला मंडल, महिलाओं की सहकारी सभा या महिलाओं का अन्य कोई समूह, शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति जो उचित मूल्य की दुकान कार्य ठीक प्रकार से करने में सक्षम हो, पूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिसके परिवार से कोई भी सदस्य नियमित रोजगार में न हो, ग्राम पंचायत एवं सहकारी सभाओं से उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए आवेदन कर सकता है। इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं है। इसके अतिरिक्त इच्छुक आवेदनकर्ता ग्राम पंचायत तथा संबंधित निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें