धर्मशाला। प्रशिक्षित पटवारी संघ ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा पास किए गए पटवारियों को तैनाती देने की मांग की है। सीएम से मिलकर प्रशिक्षित पटवारियों ने बताया कि राज्य में पटवारियों के 319 पद खाली चल रहे हैं। प्रशिक्षित पटवारी संघ के अध्यक्ष अनिल महाजन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र पराशर ने संयुक्त बयान में बताया कि यह लिखित 206 ने परीक्षा दी थी, इसमें से 185 ने इसे पास कर लिया है। अब इन्हें तैनाती दी जानी चाहिए। इससे पटवारियों के खाली पदों को भी भरा जा सकेगा, इसके साथ ही प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार भी मिल जाएगा। पूर्व सरकार के समय में इन युवाओं को पहले ट्रेनिंग के लिए परीक्षा दी थी। अब प्रशिक्षण के बाद युवाओं के दोबारा से भर्ती के लिए परीक्षा देनी पड़ी। इस परीक्षा में 206 प्रशिक्षित पटवारियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 185 पटवारियों ने ही परीक्षा पास की थी। अब सरकार से युवाओं को उम्मीद है कि शीघ्र राज्य सरकार की ओर से इन्हें तैनाती मिलेगी। प्रशिक्षित युवाओं ने कहा कि इन्हें भर्ती देने से आम जनता को सेवाएं मिलने का लाभ होगा, वहीं युवाओं को प्रशिक्षण के बाद रोजगार मिल सकेगा।