बैजनाथ (कांगड़ा)। आदर्श पब्लिक स्कूल दियोल के वार्षिक वितरण समारोह का आयोजन स्कूल परिसर में किया गया। समारोह में आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉक्टर बीएल मेहरा ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया जबकि डॉ. अनिल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मुख्यातिथि ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों की बुरी आदतों पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने चाहिए और बच्चों को जंक फूड से परहेज करना चाहिए। उन्होंने बच्चों के लिए कॉलेज में नि:शुल्क इलाज की सुविधा की घोषणा की। प्रधानाचार्य सुमीका सूद ने स्कूल की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट पेश की और गणमान्य लोगों का स्वागत किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।