नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रावमापा छात्र नगरोटा बगवां में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में रावमापा धर्मशाला की छात्राओं ने चार स्पर्धाओं में अव्वल स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
विद्यालय ने सुगम संगीत, शास्त्रीय गायन, समूहगान और वाद्ययंत्र स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किए हैं। मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य देविंदर सिंह ने बताया कि सुगम संगीत में धर्मशाला की अमिता प्रथम और रावमापा थुरल की शिल्पा द्वितीय, शास्त्रीय गायन में धर्मशाला की राखी प्रथम और डाढ़ विद्यालय की पूजा द्वितीय, समूहगान में धर्मशाला विद्यालय प्रथम और ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां द्वितीय, वन एक्ट प्ले में साई एजुकेयर स्कूल योल कैंट प्रथम और रावमापा वेही पठियार द्वितीय, डेक्लमेशन में दयानंद मॉडल स्कूल धर्मशाला की श्रेया पंडित प्रथम और रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां की शिवांगी द्वितीय, वाद्ययंत्र स्पर्धा में धर्मशाला विद्यालय प्रथम और सर्वोध्य मॉडल स्कूल देहरा द्वितीय, जबकि लोक नृत्य में रावमापा फरसेटगंज प्रथम और रावमापा कोटला ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह के मुख्यातिथि शिक्षा उपनिदेशक केके शर्मा ने विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।