धर्मशाला। कांगड़ा जिला में उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार पर किए जाने वाले खर्च पर निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों ने बुधवार को संबंधित क्षेत्रों में सहायक व्यय पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कांगड़ा ने कहा कि पर्यवेक्षकों ने सभी अधिकारियों को चुनाव तक सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों की ओर से किए जा रहे व्यय का ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी चुनाव व्यय के संबंध में कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर चुनाव आचार संहिता के तहत नोटिस जारी करें। भारतीय चुनाव आयोग ने चुनाव व्यय पर्यवेक्षक जे. जयबालाजी, अजय कुमार जैन, अमनजीत सिंह और जय नाथ वर्मा को कांगड़ा जिला के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी व्यय पर निगरानी का जिम्मा दिया है। उन्होंने बताया कि जे.जयाबालाजी नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर और ज्वाली विधान सभा क्षेत्रों के, अजय कुमार जैन जयसिंहपुर,सुलह,पालमपुर और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्रों के, जय नाथ वर्मा नगरोटा, कांगड़ा, शाहपुर और धर्मशाला के तथा अमनजीत सिंह देहरा, जसवां प्रागपुर ओर ज्वालामुखी विधानसभा क्षत्रों के तहत राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर निगरानी रखेंगे। संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लोग जे. जयबालाजी के 82190-89765, अजय कुमार जैन के 82190-72839, अमनजीत सिंह के 82190-70395 और जय नाथ वर्मा के 82195-32018 मोबाईल नंबर पर चुनावी व्यय संबंधी किसी भी शिकायत के लिए संपर्क कर सकते हैं।