फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कंडवाल यूनिट के 11 टोल टैक्स बैरियर 16.03 करोड़ में नीलाम

Tue, 11 Mar 2025 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के राजस्व जिला नूरपुर में जाच्छ स्थित उपायुक्त कार्यालय में वर्ष 2025-26 के लिए कंडवाल यूनिट के टोल टैक्स बैरियरों की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। अतिरिक्त जिला उपायुक्त कांगड़ा (एडीसी) विनय कुमार की अध्यक्षता में हुई इस नीलामी में 11 टोल बैरियरों को सिंगल यूनिट के रूप में 16.03 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि नीलामी के लिए रिजर्व प्राइज 15.65 करोड़ रुपये रखा गया था। इस नीलामी प्रक्रिया में मैसर्स महादेव टोल के टेंडर की उच्चतम बोली रही जोकि रिजर्व प्राइस से लगभग 37 लाख 80 हजार रुपये अधिक रही। यह पिछले वित्त वर्ष से एक करोड़ 47 लाख रुपये अधिक है।
उन्होंने बताया कि कंडवाल यूनिट के अंतर्गत हाईटेक बैरियर कंडवाल, कटोरी बंगला (तुनुहट्टी) शामिल हैं। इसके अलावा भदरोया, संसारपुर टैरेस, नंगल भूर, शेखुपुरा चौक (पठानकोट-मुकेरियां रोड), सुलयाली दुनेरा रोड, शाहनहर-स्थाना जागीर रोड, ढांगूपीर, उलेहड़ियां चौक, नक्की चौक (जम्मू-कांगड़ा रोड), मीरथल रोड (काठगढ़) बैरियर भी यूनिट के अधीन आते हैं। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त (नॉर्थ जोन) नविंद्र सिंह, सह आयुक्त रविंद्र सिंह (ऑब्जर्वर) और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें