फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिलते गेंहू पर मंडराया पीले रतुआ का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में मौसम साफ होने के बाद अब गेहूं की फसल पर पीला रतुआ का खतरा बढ़ गया है। परागपुर ब्लॉक में कुछ स्थानों पर कृषि विभाग को पीला रतुआ के मामले मिले हैं। इसके चलते महकमा भी अलर्ट हो गया है और फसल का जायजा लेने के लिए विभाग ने टीम प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए रवाना की है।
विज्ञापन

यह टीमें क्षेत्र का दौरा कर पीला रतुआ की स्थिति जांचेंगी और किसानों को इस बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक करेंगी। वहीं किसानों को बीमारी के लक्षणों के बारे में जागरूक किया जा रहा है, ताकि बीमारी पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। साथ ही विभाग ने खेतों में पानी न जमा होने की नसीहत दी है। खेतों में खड़े पानी की निकासी के लिए नालियां बनाने का आह्वान किया है।

ऐसे बचाएं फसल को
कृषि विभाग के धर्मशाला ब्लॉक के एसएमएस राजेश कुमार ने बताया कि पीला रतुआ बीमारी से बचने के लिए किसान अपने खेतों में एक कनाल भूमि पर पहला छिड़काव 30 लीटर पानी में 30 मिलीलीटर प्रॉपीकोनाजोल दवाई मिलाकर करें। इसके बाद 15-20 दिन के बाद इसी तरह दूसरा छिड़काव भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दवाई का छिड़काव करने से जहां पीला रतुआ बीमारी से निजात मिलेगी, वहीं करनाल बंट बीमारी से भी गेहूं की फसल को बचाया जा सकता हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें