लोनिवि ने चड़ी बाजार में
सड़क से हटाया अतिक्रमण
कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ कारोबारियों की नोंकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल शाहपुर के चड़ी बाजार में लोक निर्माण विभाग ने अवैध अतिक्रमण हटाया। लोनिवि की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानों के बाजार सड़क पर अतिक्रमण करने के कारण चड़ी बाजार में अकसर जाम लगता था, इस कारण स्थानीय वाहन चालक सहित बाहरी पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोक निर्माण विभाग के इस कार्रवाई से कुछ कारोबारियों ने कर्मचारियों और अधिकारियों से नोंकझोंक भी हुई, लेकिन लोनिवि मंडल कांगड़ा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने खुद मौके पर मोर्चा संभाला। उन्होंने बाजार में सड़क पर किए अतिक्रमण का हटाया। स्थानीय निवासी प्रताप सिंह, अमन कुमार, सुरेश सिंह, विनोद चौधरी, अंजली देवी, अनुराधा, बिमला देवी, सुरेशना देवी, अनीता, प्रज्ञा, रिदिमा देवी ने लोनिवि की कार्रवाई की सराहना की। लोनिवि ने चड़ी बाजार में लेफ्ट साइड का अतिक्रमण हटाया, जबकि राइट साइड का अतिक्रमण नहीं हटाया है। ग्रामीणों ने दोनों ओर अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई। साथ ही सरकारी भूमि पर बनी अवैध दुकानों को भी तोड़ने की गुहार लगाई। उधर, लोनिवि उपमंडल गगल के सहायक अभियंता विवेक कालिया ने कहा कि चड़ी बाजार में दोनों तरफ से ही अतिक्रमण हटाया जाएगा।