फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगी पहली सांस्कृतिक संध्या, कलाकार अभी फाइनल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला में राठी, करनैल राणा और संजीव दीक्षित मचाएंगे धमाल
विज्ञापन

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में जारी की कलाकारों की सूची
जिला स्तरीय उत्सव में इस बार होनी हैं तीन सांस्कृतिक संध्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में होने वाले जिला स्तरीय दशहरा उत्सव के लिए प्रशासन कलाकारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। 16 अक्तूबर को पहली सांस्कृतिक संध्या में ठाकुर दास राठी, कुमार शाहिल और धीरज कुमार स्टार कलाकार होंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकार भी लोगों का मनोरंजन करेंगे। पहली संध्या में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार होंगे।
उत्सव की दूसरे सांस्कृतिक संध्या में 17 अक्तूबर को अनुज कुमार, रुमेल सिंह , करनैल राणा, संजीव दीक्षित स्टार कलाकार होंगे। इस दिन गद्दी नृत्य आकर्षण का केंदे होगा। इस संध्या में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शरीक होंगे। उत्सव की तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सुनील राणा, चंबा का सांस्कृतिक दल और स्थानीय कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे। इस दिन खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को मंच दिया गया है। सभी संध्याओं के कलाकारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें