सिविल अस्पताल कांगड़ा में भारतवर्ष में वैक्सीन की 100 करोड़ डोज लगने के उपलक्ष्य पर बनाया केक।
- फोटो : Kangra
कांगड़ा। टंडन क्लब कांगड़ा में अस्पताल स्टाफ की ओर से नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य पडेरा व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. विवेक करोल की उपस्थिति में कोविड के 100 करोड़ टीकाकरण पूरे होने के उपलक्ष्य में धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। अस्पताल के समस्त कर्मचारियों ने सरकार के कार्यों एवं सहयोग को सराह। इस दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रांगण में रंगोलियां बनाईं। साथ ही अस्पताल में केक काटकर जश्न मनाया।
डॉ विवेक करोल ने डॉ आदित्य पढेरा के प्रयास को सराहा, जिन्होंने पूरे कोविड काल में बिना कोई छुट्टी लिए दिन-रात सैंपलिंग और टीकाकरण के अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ ने खुशी प्रकट करते हुए आसमान में गुब्बारे छोड़े। समस्त कर्मचारियों ने समाजसेवी मनीष शर्मा के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। एसएमओ डॉ विवेक करोल ने कहा कि अभी तक अस्पताल में 37888 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।