फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 10 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 29 Apr 2024 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। रविवार को श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आदम रही, जो कि दिन भर जारी रही। पुलिस चौकी चामुंडा के प्रभारी भागमल ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को दर्शन करवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

फिर भी शांति पूर्ण ढंग से दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने मां और भोले बाबा के दर शीश नवा कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर अधिकारी गिरि राज ठाकुर ने बताया कि इन दिनों मंदिर निर्माण का कार्य चला हुआ है। श्रद्धालुओं को गर्भ गृह से 10 फीट की दूरी से दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें