आकलन के अनुसार दलवीरो व परिवार की कोठी का मूल्य 61,96,561 रुपये, उसके पुत्र मिथुन उर्फ छप्पर की कोठी, फर्नीचर व घरेलू सामान का मूल्य 32,60,950 रुपये और पुत्री घरो देवी के नाम पंजीकृत कार का मूल्य 6,98,207 रुपये आंका गया है। इन तीनों संपत्तियों की कुल कीमत एक करोड़ एक लाख 55 हजार 718 रुपये बनती है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक छन्नी (तहसील इंदौरा) निवासी दलवीरो के खिलाफ एनडीपीएस के पांच और उसके पुत्र मिथुन उर्फ छप्पर के खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं। दलवीरो को 1 अप्रैल, 2025 को अदालत ने दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। वित्तीय जांच के दौरान पुलिस ने राजस्व अभिलेख, आयकर विवरण, वाहन पंजीकरण और लोक निर्माण विभाग द्वारा किए गए संपत्ति मूल्यांकन की गहन पड़ताल की। नूरपुर पुलिस अब एनडीपीएस मामलों में केवल नशे की बरामदगी तक सीमित न रहकर मनी ट्रेल, बैंक लेन-देन और परिजनों के नाम बनाई गई संपत्तियों की कड़ियों की भी जांच कर रही है।