फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त

Thu, 10 Sep 2026 07:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)।

सार

 नूरपुर पुलिस ने एक आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। डमटाल थाना में दर्ज चरस की तस्करी के मामले में आरोपी की चल और अचल संपत्तियों में रेस्तरां, दुकानों, मोटर वाहनों और बैंक खातों में जमा राशि की पहचान की गई थी।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूरपुर पुलिस ने एक आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। डमटाल थाना में दर्ज चरस की तस्करी के मामले में आरोपी की चल और अचल संपत्तियों में रेस्तरां, दुकानों, मोटर वाहनों और बैंक खातों में जमा राशि की पहचान की गई थी। इस दौरान उसके कब्जे से 1.852 किलोग्राम चरस जब्त की थी।

विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित आय से संबंधित संदिग्ध संपत्तियों की वित्तीय जांच की। इसके आधार पर कुल 3,32,32,352.94 रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से फ्रीज किया गया और रिपोर्ट सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली को भेजी दी गई। सक्षम प्राधिकारी ने जांच के तथ्यों को सही मानते हुए उसकी संपत्ति को जब्त करने की पुष्टि की। इस संबंध में 9 सितंबर को आदेश जारी किया गया।

17 मामलों में करीब 30 करोड़ की संपत्ति जब्त
पुलिस के अनुसार इस साल 10 सितंबर तक 17 अभियोगों में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े आरोपियों की कुल 29,95,92,857 रुपये की संपत्ति जब्त करवाई जा चुकी है। कुछ अन्य मामलों में संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया सक्षम प्राधिकारी दिल्ली के समक्ष विचाराधीन है। नशा कारोबारियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

29 दिसंबर, 2025 को डमटाल में दर्ज मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत कार्रवाई की गई थी। मामले में बलविंद्र उर्फ बिल्ला निवासी छन्नी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया गया था।-धर्म चंद वर्मा, एएसपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें