फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चामुंडा मंदिर परिसर जल्द संवारेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। चामुंडा माता मंदिर एवं मां आदि हिमानी चामुंडा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण पर आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह बात शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने मंगलवार को पंचायत पद्दर और घिरथोली में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चामुंडा मंदिर परिसर में विभिन्न निर्माण कार्यों एवं परिसर के सौंदर्यीकरण पर 5.25 करोड़ रुपये और मां आदि हिमानी चामुंडा मंदिर भवन के निर्माण कार्य पर 70 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायतों को भी माता चामुंडा मंदिर के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सुरुचि महिला मंडल, जय मईया महिला मंडल, दुर्गा महिला मंडल, जागृति महिला मंडल और शिवा महिला मंडलों को उनकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 10-10 हजार रुपये प्रदान किए। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि उथड़ाग्रां मेें शीघ्र ही पुल निर्माण का कार्य आरंभ किया जाएगा। इस अवसर पंचायत पद्दर की प्रधान मधु बाला, उपप्रधान राकेश चौधरी, नगर निगम पार्षद शुभम सूद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कांग्रेस पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें