फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने शर्त में दी एकमुश्त छूट: अनुबंध पूरा होते ही नियमित होंगे अक्तूबर 2024 में लगे जेओए-आईटी

Tue, 24 Nov 2026 05:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश में पोस्ट कोड 817 के तहत अक्तूबर 2024 में नियुक्त जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए-आईटी) कर्मचारी दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करते ही नियमित हो सकेंगे। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पोस्ट कोड 817 के तहत अक्तूबर 2024 में नियुक्त जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए-आईटी) कर्मचारी दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करते ही नियमित हो सकेंगे। सरकार ने इन कर्मचारियों के नियमितीकरण की राह में आ रही कटऑफ डेट की बाधा दूर करते हुए निर्धारित शर्त में एकमुश्त छूट देने का फैसला लिया है। कार्मिक विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से उन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें विभिन्न विभागों में औपचारिकताएं पूरी होने में देरी के कारण नियुक्ति पत्र अक्तूबर 2024 में मिले थे।

विज्ञापन
Trending Videos

दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने की शर्त में ढील
सरकार ने इसे विशेष मामला मानते हुए 30 सितंबर 2026 तक दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने की शर्त में ढील दी है। आदेशों के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों को अक्तूबर 2026 या जिस आगामी तारीख को वे दो साल की निरंतर अनुबंध सेवा पूरी करेंगे, उस तारीख से नियमित किया जाएगा। दोनों में से जो तारीख बाद में होगी, वही लागू होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इसे भविष्य में किसी अन्य मामले में उदाहरण या मिसाल नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
एक अप्रैल 2026 की नियमितीकरण नीति के तहत उन अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला हुआ था, जिन्होंने 31 मार्च या 30 सितंबर 2026 तक दो साल की सेवा पूरी कर ली हो। पोस्ट कोड 817 में विभागीय देरी के कारण कुछ अभ्यर्थियों को सितंबर 2024 या इससे पहले, जबकि कुछ को अक्तूबर 2024 में नियुक्ति मिली। सितंबर में नियुक्त कर्मचारी तो नियमितीकरण के पात्र हो गए, लेकिन अक्तूबर 2024 में नियुक्त कर्मचारी 30 सितंबर 2026 तक दो साल पूरे नहीं कर पा रहे थे। इससे एक ही भर्ती के कर्मचारियों के बीच असमानता पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें