फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस: थानों से अलग स्थापना और लेखा शाखा संभालेंगे पुलिस कांस्टेबल, सहमति मांगी

Tue, 24 Nov 2026 05:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

पुलिस में पात्र कांस्टेबलों को थानों की ड्यूटी से अलग प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज संभालने का अवसर दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशकअशोक तिवारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस में पात्र कांस्टेबलों को थानों की ड्यूटी से अलग प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज संभालने का अवसर दिया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने स्थापना और लेखा शाखा में काम करने के इच्छुक कांस्टेबलों से पांच दिसंबर 2026 तक सहमति मांगी है। पात्र कर्मचारियों को अपनी इच्छा, पूरे विवरण और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ विकल्प देना होगा। पुलिस महानिदेशक (आईपीएस) अशोक तिवारी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, संदेश जारी होने की तिथि से 12 दिनों के भीतर सहमति कार्यालय पहुंच जानी चाहिए। निर्धारित समय सीमा के बाद मिलने वाले किसी भी आवेदन या सहमति पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्थापना और लेखा शाखा पुलिस विभाग के आंतरिक कामकाज की महत्वपूर्ण इकाइयां हैं। स्थापना शाखा में कर्मचारियों की नियुक्ति, पदोन्नति, स्थानांतरण, वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और सेवानिवृत्ति से जुड़े कार्य होते हैं। वहीं, लेखा शाखा में वेतन, भत्तों, यात्रा भत्ते, बजट और विभागीय खर्चों का हिसाब-किताब रखा जाता है। इस प्रक्रिया में शर्त रखी गई है कि स्थापना और लेखा शाखा के लिए चुना गया विकल्प अंतिम और अपरिवर्तनीय होगा। भविष्य में किसी भी चरण में विकल्प बदलने या सहमति वापस लेने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे अपनी रुचि और परिस्थितियों के अनुसार सोच-समझकर विकल्प चुनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें