फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2025 Result: बिना कोचिंग ऊना के सूर्यांश शर्मा को सबसे ज्यादा 99.88 पर्सेंटाइल, जानें विस्तार से

Sun, 20 Apr 2025 02:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला / धर्मशाला।

सार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधीन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन में एसबीएन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नैहरियां के छात्र सूर्यांश शर्मा ने जेईई मेन में सबसे अधिक 99.88 अंक हासिल कर ऑल इंडिया में 1818वां रैंक पाया है।
 
विज्ञापन
सूर्यांश शर्मा /आव्या सिंह मेहता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेईई मेन के दूसरे चरण में हिमाचल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एसबीएन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नैहरियां के छात्र सूर्यांश शर्मा ने जेईई मेन में सबसे अधिक 99.88 अंक हासिल कर ऑल इंडिया में 1818वां रैंक पाया है। सूर्यांश ने बिना कोचिंग रोज आठ से 10 घंटे पढ़ाई कर मुकाम हासिल किया है। 
विज्ञापन


उनकी माता शिवानी बक्शी टीजीटी आर्ट्स ऊना और पिता सुरेश शर्मा जिला ऊना में गणित के प्रवक्ता हैं। सलोह गांव के सूर्यांश ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। एसबीएन स्कूल के प्रधानाचार्य सुमन बख्शी ने बताया कि सूर्यांश शर्मा की पढ़ाई एवं मेहनत का नतीजा है। वह स्कूल में पढ़ाई में हमेशा आगे रहा है। उधर, एस्पायर अकादमी शिमला के आव्या सिंह मेहता ने 99.76 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। प्रत्यूष ठाकुर (99.66), युवराज सिंह परमार (99.21), प्रणव शारदा (98.49), मनंत महाजन (98.3), नमन बिष्ट (98.22), कनक भारद्वाज (98.07) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। दीक्षित (97.92), यश पांडे (97.83), अर्पित ठाकुर (97.82), अर्नव सिंह (97.47), सानिध्य सरकैक (97.41), विक्रम वर्मा (97.4), सूर्यांश ठाकुर (97.4), अंशिका गलेरिया (97.21) और अनिरुद्ध ने 97.21 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।
विज्ञापन

उधर, मिनर्वा स्टडी सर्किल घुमारवीं के छात्र आरव ठाकुर ने 99.29, तन्मय कौशल ने 98.83, प्रज्ञा सिंह ने 98.49, प्रांजल राणा ने 98.34, नमन शर्मा ने 98.01 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। चिंतपूर्णी से सटे कांगड़ा के बडल ठोर से संबंध रखने वाले सौमिल शर्मा ने जेईई मेन में 99.65 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।  

कॅरिअर अकादमी नाहन के प्रणव तोमर ने 98.60, शौर्य राघव 98.17, दिव्यांश अग्रवाल 98.04, अनुभव 97.82, अयान चौहान 97.03, अक्षज गर्ग 95.24, नव्या 94.53, लिबा अंसारी 93.11, अर्पित प्राशर 88.04, भानु प्रताप 87.60, आयुष भारद्वाज 86.83, चिराग शर्मा ने 80.60 पर्संटाइल अंक प्राप्त किए हैं। वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर के प्रशांत वर्मा 95.16, गौरव कश्यप ने 97 और आदित्य ठाकुर 96 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें