नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस तरह से यह सरकार काम कर रही है, उससे प्रदेश में कोई भी संतुष्ट नहीं है। क्योंकि सरकार कोई काम कर ही नहीं रही है। जब सरकार कोई गलत फैसला लेगी तो विपक्ष उसका जमकर विरोध करेगी। इस बात से सरकार को नाराजगी नहीं होनी चाहिए। यह हमारा दायित्व है। मंदिर से पैसा लेने के मामले में सरकार ने नोटिफिकेशन की लेकिन उसे अभी तक वापस नहीं की। सुख शिक्षा योजना को शुरू करने के लिए मदर टेरेसा मातृ वत्सल योजना को बंद करके शुरू की। योजना वही उसमें थोड़ा बहुत फेर बदल करके उसका नाम अपने नाम से कर दिया।
वात्सल्य योजना जो केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित है वह योजनाएं भी निःसहाय बच्चों और समाज के अन्य उपेक्षित वर्गों के भले के लिए चलाई जा रही है। उसका क्या हुआ? सरकार पहले गलत काम करेगी, गलत तथ्य भी प्रस्तुत करेगी इसके बाद विपक्ष पर ही सवाल उठाएगी। सरकार सदन में गलत तथ्य देकर सरकार चलाने की योजना को बंद करना होगा, क्योंकि इससे किसी का भला नहीं होने वाला है।