फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- त्योहार के सीजन में भी पेंशनरों का सड़कों पर होना दुखद

Fri, 17 Oct 2025 06:55 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि पूरा देश धनतेरस और दिवाली का उत्सव मना रहा है, लेकिन प्रदेश के पेंशनर्स सड़कों पर हैं। 
विज्ञापन
जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। पूरा देश धनतेरस और दिवाली का उत्सव मना रहा है, लेकिन प्रदेश के पेंशनर्स सड़कों पर हैं। अपनी जायज मांगों को लेकर वह लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। दुखद है कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर सड़कों पर धक्के खाने के लिए मजबूर कर रही है। पेंशनर्स सरकार से अपना हक मांग रहे हैं और मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करके पल्ला झाड़ रहे हैं। उन्होंने बद्दी में हुए हत्याकांड पर सरकार से संज्ञान मांगते हुए कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


जयराम ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि पेंशनर अपने हक के लिए सड़कों पर हैं। सरकार झूठे विज्ञापनों, तथ्यहीन आंकड़ों से अपनी सरकार की पीठ भले ही थपथपा ले, लेकिन सच यही है कि इस सरकार की नाकामी की कीमत पूरा प्रदेश चुका रहा है। आपदा की वजह से सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर और आम लोगों को जो नुकसान हुआ है, उसकी एक पैसे की भरपाई अभी तक नहीं हो पाई है। बारिश का मौसम बीत गया है और सर्दियां सिर पर आ गई हैं। लेकिन आपदा से किया गया कोई भी वादा सरकार निभा नहीं पाई है।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि पेंशनर्स जीवनभर प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों की सेवा करने के बाद उम्र के इस पड़ाव पर सड़कों पर हैं। 3 साल होने को हैं और उन्हें अपने मेडिकल बिलों का भुगतान तक नहीं हुआ है। इस उम्र में इलाज का खर्च भी बढ़ जाता है। ऐसे में तीन-तीन साल तक इलाज के बिलों के भुगतान की राह ताकना किसी भी रिटायर्ड कर्मचारी के लिए बहुत मुश्किल है। ऐसे में सरकार द्वारा उन्हें दवाई के लिए तरसाना सरकार की संवेदनहीनता की निशानी है। इस सरकार ने संवेदनहीनता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जयराम ने बद्दी में हुए हत्याकांड के मामले में सरकार से संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जयराम ने धनतेरस के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें