शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आतंकवाद फैला रहे पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना जायज कैसे हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आतंकवाद फैला रहे पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलना जायज कैसे हो सकता है। शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जनता को भ्रमित करने और खेल के नाम पर व्यावसायिक लाभ कमाने की कोशिश हो रही है। जगत सिंह नेगी ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री आतंकवाद पर चिंता जताते हैं, वहीं दूसरी ओर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर चुप्पी साध लेते हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, लेकिन दूसरी तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हो रहे हैं। मंत्री नेगी ने इसे पूरी तरह पैसे का खेल करार दिया। मंत्री नेगी ने सवाल उठाया कि जब देश की सुरक्षा और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर प्रधानमंत्री सख्त रुख दिखाने की बात करते हैं, तो फिर पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना किस तरह जायज ठहराया जा सकता है।