फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: रस्सी खोलते समय अनियंत्रित होकर सिर के बल नीचे गिरा ITBP का इंस्ट्रक्टर, मौत; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Dec 2024 04:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

आईटीबीपी संस्थान बबेली में एक जवान की गिरने से मौत हो गई है। जवान आइटीबीपी द्वितीय बटालियन बबेली में बतौर इंस्ट्रक्टर के पद था। कैसे हुआ हादसा जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस थाना कल्लू के अंतर्गत आईटीबीपी संस्थान बबेली में एक जवान की गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे की है। मृतक की पहचान सुनील सिंह (37) पुत्र बसबंत सिंह निवासी मनोहर बाग, डाकघर व तहसील जोशीमठ, जिला चमोली (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

विज्ञापन



 

पुलिस के मुताबिक सुनील बबेली में आईटीबीपी द्वितीय बटालियन में बतौर इंस्ट्रक्टर तैनात थे। रायसन के पास मलोगी गांव के साथ आईटीबीपी के 32 जवानों का पर्वतारोहण का प्रशिक्षण चल रहा था। दो से 28 दिसंबर तक चलने वाले शिविर में जवानों को पहाड़ी पर रस्सी के सहारे चढ़ना और उतरना सिखाया जा रहा था। इस दौरान पहाड़ी में रस्सी को खोलते समय सुनील सिंह अनियंत्रित होकर 20 से 25 फीट नीचे सिर के बल गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद अन्य जवानों ने उन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर से मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव आईटीबीपी के जवानों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें