फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाइएगा आईआरसीटीसी, स्पेशल पैकेज जारी

Fri, 11 Jul 2025 07:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

आईआरसीटीसी की ओर से भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन को 28 जुलाई को पठानकोट कैंट स्टेशन से रवाना किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए रेलवे की पर्यटन शाखा आईआरसीटीसी की ओर से भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन को 28 जुलाई को पठानकोट कैंट स्टेशन से रवाना किया जाएगा। यात्रा 13 दिन और 12 रातों की होगी, जिसमें श्रद्धालु तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन में इकोनॉमी क्लास (स्लीपर) - 30,135 रुपये/- प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड क्लास (3एसी)- 43,370 रुपये/ प्रति व्यक्ति और कम्फर्ट क्लास (2एसी)- 57,470 रुपये/ प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। इस टूर पैकेज में ट्रेन टिकट, तीनों समय का खाना, एसी/नॉन-एसी बसों से स्थानीय यात्रा, ठहरने की व्यवस्था, ऑनबोर्ड सुरक्षा, पैरामेडिकल और टूर एस्कॉर्ट स्टाफ की सुविधाएं शामिल हैं। इस ट्रेन के लिए यात्रियों को जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, आगरा कैंट और ग्वालियर जैसे प्रमुख स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें