मुंबई इंडियन टीम के उनके मुख्य कोच माहेला जयवर्धने और फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन होंगे। ऐसे में क्रिकेट प्रेमी मैचों के दौरान और अभ्यास के दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के अलावा पूर्व में क्रिकेट की दुनिया में अलग छवि रखने वाले पूर्व क्रिकेटरों को डगआउट में बैठकर टीम के खिलाड़ियों को जीत का मंत्र देते हुए देख सकेंगे।
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि आईपीएल मैचों के दौरान जहां टीमों के खिलाड़ियों के साथ पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को भी देखे सकेंगे। मैचों के दौरान रिकी पोंटिंग, केविन पीटरसन और जहीर खान के अलावा माहेला जयवर्धने भी धर्मशाला आएंगे। क्रिकेट के पूर्व दिग्गज आईपीएल टीमों में मेंटर और कोच बनाए गए है।