फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आपदा प्रभावितों के लिए समर्पित होगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, हिमाचल के कलाकार ही देंगे प्रस्तुति

Fri, 26 Sep 2025 08:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

International Kullu Dussehra 2025 : प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार सिर्फ हिमाचली कलाकार ही प्रस्तुति देंगे। बॉलीवुड के साथ पंजाबी गायकों को भी नहीं बुलाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कुल्लू के अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक को संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवी-देवताओं के महाकुंभ के लिए प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार विदेशी सांस्कृतिक दल नजर नहीं आएंगे। वहीं बाॅलीवुड के साथ पंजाबी गायकों को भी नहीं बुलाया गया है। दो से आठ अक्तूबर तक चलने वाले कुल्लू दशहरा में ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र के मंच पर हिमाचली कलाकार ही प्रस्तुति देंगे। इस बार जिला कुल्लू के साथ पूरे प्रदेश में आई आपदा को देखते हुए दशहरा उत्सव समिति ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन

शुक्रवार को अटल सदन कुल्लू में दशहरा उत्सव समिति की बैठक अध्यक्ष एवं विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। कहा कि पिछले दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को बेहतर करने का प्रयास किया गया है। उत्सव को इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के कैलेंडर में भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश को प्राकृतिक आपदा ने झकझोर कर रख दिया है और जिला कुल्लू में भी बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। ऐसे में जनता के फीडबैक और सुझावों को देखते हुए इस बार विदेशी सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित नहीं किया गया है। सभी सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश के लोक कलाकारों, सांस्कृतिक दलों और स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी आयोजनों में खर्चों में की गई इस बचत को आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत कार्यों के दिया जाएगा।

उत्सव में कल्चरल परेड का आयोजन नहीं किया जा रहा है। पूर्व की भांति कुल्लू कार्निवल आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल्लू की संस्कृति की झलक के साथ-साथ सुरक्षित निर्माण और आपदा प्रबंधन पर प्रस्तुति दी जाएगी। प्रदेश के लोक कलाकार भी आपदा की स्थिति को देखते हुए बेहद कम मेहनताना या कुछ बिना किसी शुल्क के उत्सव में शामिल होने के लिए आगे आ रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव आपदा प्रभावितों के नाम समर्पित रहेगा। खर्चों में की गई कटौती से बचने वाली राशि सीधे तौर पर आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और सहायता कार्यों में लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में विधायक मनाली भुवनेश्वर गौड़, विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, विधायक आनी लोकेंद्र कुमार, मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह, महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, ज़िला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल महंत व एडीसी अश्वनी कुमार मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें