फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Afghanistan: धर्मशाला में अब 13 जून को भिड़ेंगे भारत-अफगानिस्तान, बीसीसीआई ने शेड्यूल में किया बदलाव

Thu, 21 May 2026 10:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर नया शेड्यूल अपडेट कर दिया है। सूत्रों की मानें तो शेड्यूल में बदलाव के पीछे 14 जून को टी-20 महिला विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले अहम मुकाबले को वजह बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में अब भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे मुकाबला 13 जून को होगा। पहले यह मैच 14 जून को होना था। बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर नया शेड्यूल अपडेट कर दिया है। सूत्रों की मानें तो शेड्यूल में बदलाव के पीछे 14 जून को टी-20 महिला विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले अहम मुकाबले को वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रसारण और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने धर्मशाला में वनडे मैच एक दिन पहले कराने का निर्णय लिया है। हालांकि, इसकी अ धिकारिक पुष्टि नहीं है। भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम मानी जा रही है।

धर्मशाला का खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम लंबे समय से बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का गवाह रहा है। हाल ही में यहां 11 से 17 मई के बीच तीन आईपीएल मुकाबलों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जबकि 26 मई को अब आईपीएल के प्लेऑफ का क्वालीफायर-1 का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें