फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन: कांग्रेस हाईकमान की बैठक और रोष मार्च में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू

Fri, 09 Oct 2026 08:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की ओर से बुलाई गई बैठक में उन्होंने भाग लिया। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके बाद  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू  इंडिया गठबंधन के वोट चोरी के खिलाफ सेंट्रल हॉल, ओल्ड पार्लियामेंट से विजय चौक नई दिल्ली तक निकाले गए रोष मार्च में शामिल हुए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इंडिया गठबंधन के वोट चोरी के खिलाफ रोष मार्च में शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का दिल्ली और चंडीगढ़ दौरा शुक्रवार को भी जारी रहा। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर मुख्यमंत्री को प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए दोबारा चंडीगढ़ से दिल्ली जाना पड़ा। शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की ओर से बुलाई गई बैठक में उन्होंने भाग लिया। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए। कांग्रेस की ओर से इन मुद्दों को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू  इंडिया गठबंधन के वोट चोरी के खिलाफ सेंट्रल हॉल, ओल्ड पार्लियामेंट से विजय चौक नई दिल्ली तक निकाले गए रोष मार्च में शामिल हुए। इंडिया गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति को सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी प्रतिनिधिमंडल में भी शामिल रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ खड़े हैं। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग उठाते हुए भाजपा पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की आड़ में वोट चोरी करने का आरोप लगाया है। पार्टी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेर रही है। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने के बाद राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है। उधर, पार्टी हाईकमान की बैठक में शामिल होने के चलते मुख्यमंत्री का शुक्रवार को शिमला लौटने का कार्यक्रम बदल गया। मुख्यमंत्री सुक्खू गुरुवार रात को प्रदर्शन में शामिल होने के बाद चंडीगढ़ लौट आए थे। शुक्रवार सुबह वह चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हुए, जहां उन्होंने पार्टी की बैठक में हिस्सा लिया। पहले उनका शुक्रवार को शिमला पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन हाईकमान के निर्देशों के बाद उन्हें दोबारा दिल्ली जाना पड़ा। अब मुख्यमंत्री के शनिवार सुबह शिमला लौटने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें