फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू ने बीए द्वितीय वर्ष समेत पांच परीक्षाओं के परिणाम किए घोषित, आईडी से कर सकेंगे चेक

Thu, 16 Jul 2026 08:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

 प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने अप्रैल-मई 2026 में आयोजित पांच परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने अप्रैल-मई 2026 में आयोजित पांच परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए। परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपनी आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। बीए द्वितीय वर्ष का परिणाम 93.07 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 13,930 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें 10,196 विद्यार्थी उत्तीर्ण, 726 अनुत्तीर्ण, 2,768 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट मिली, जबकि 240 मामलों का परिणाम अभी लंबित है। इसके अलावा बीएफए प्रथम सेमेस्टर का परिणाम 98.51 प्रतिशत और बीएफए चतुर्थ सेमेस्टर का परिणाम 98.48 प्रतिशत घोषित किया गया। बीए ऑनर्स द्वितीय वर्ष में 98.84 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। विश्वविद्यालय ने बीए द्वितीय वर्ष (जनवरी बैच, पुनर्परीक्षा) का परिणाम भी घोषित किया, जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत 76.67 रहा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एचपीयू के 12 पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया 18 से 21 तक
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों ने 12 पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग, मेरिट सूची और पीएचडी प्रवेश से जुड़े कार्यक्रम जारी किए हैं। अधिकांश गैर-अनुदानित पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग 18 जुलाई को होगी, जबकि एमटेक (कंप्यूटर साइंस) की काउंसलिंग 21 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 18 को एमए अर्थशास्त्र, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, पर्यावरण विज्ञान, भौतिकी, गणित, सूक्ष्मजीव विज्ञान, एमए परफॉर्मिंग आर्ट्स (संगीत), बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट और फर्स्ट ईयर इंटीग्रेटेड कोर्स इन ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट की काउंसलिंग होगी। अधिकांश पाठ्यक्रमों में सामान्य वर्ग के लिए 40 तथा एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 35 अंक न्यूनतम पात्रता तय की गई है। गणित एवं सांख्यिकी विभाग ने एमएससी गणित की मेरिट सह प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों को 20 जुलाई तक ऑनलाइन प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। शुल्क पोर्टल 17 जुलाई से खुलेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें