फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: एमएससी भूविज्ञान में शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण, बीसीए का परिणाम 97.25 प्रतिशत

Tue, 25 Aug 2026 07:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने सोमवार और मंगलवार को विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इनमें स्नातकोत्तर और स्नातक स्तर की कई परीक्षाओं के परिणाम शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने जून-जुलाई तथा अप्रैल-मई में हुई परीक्षाओं के परिणाम जारी किए हैं।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सोमवार और मंगलवार को विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इनमें स्नातकोत्तर और स्नातक स्तर की कई परीक्षाओं के परिणाम शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने जून-जुलाई तथा अप्रैल-मई में हुई परीक्षाओं के परिणाम जारी किए हैं।

विज्ञापन


जून-जुलाई में हुई परीक्षा के तहत एमएससी गणित चौथे सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों का परिणाम 96.28 प्रतिशत रहा। इसी कक्षा के गैर-सीबीसीएस नियमित विद्यार्थियों का परिणाम 62.96 प्रतिशत रहा। इसमें दोबारा परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं। घोषित परिणामों में एमएससी वनस्पति विज्ञान के चौथे सेमेस्टर का परिणाम 80.72 प्रतिशत रहा। एमएससी भूविज्ञान चौथे सेमेस्टर में शत-प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

ग्रामीण विकास में एमबीए के चौथे सेमेस्टर का परिणाम 96.77 प्रतिशत रहा। एमए ग्रामीण विकास चौथे सेमेस्टर में 90.48 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस परिणाम में दोबारा परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं। बीसीए पांचवें सेमेस्टर के नियमित नए विद्यार्थियों का परिणाम 97.25 प्रतिशत रहा। बीकॉम प्रथम वर्ष का परिणाम 77.62 प्रतिशत रहा। ओटी शास्त्री प्रथम वर्ष में 72.86 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन

प्राक् शास्त्री प्रथम वर्ष का परिणाम 86 प्रतिशत और द्वितीय वर्ष का 89 प्रतिशत रहा। सभी आचार्य प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का परिणाम 52 प्रतिशत रहा। प्रभाकर परीक्षा में 91 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विश्वविद्यालय ने संबंधित विद्यार्थियों को परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखने की सुविधा दी है। जून-जुलाई की परीक्षाओं के कुछ परिणाम विद्यार्थी अपनी पहचान के माध्यम से देख सकेंगे।

विज्ञापन

एएमआरयू ने जारी किया सीईटी का प्रोविजनल परिणाम
अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) ने एलाइड हेल्थ प्रोग्राम और बी फार्मेसी (आयुर्वेद) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) का प्रोविजनल परिणाम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से यह परीक्षा 12 जुलाई को ली गई थी।

सूची में कुल 4,047 अभ्यर्थियों का परिणाम दर्ज है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम प्रोविजनल और सांकेतिक है। इसमें किसी प्रकार की आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 26 अगस्त को दोपहर दो बजे तक विश्वविद्यालय की निर्धारित ईमेल पर आपत्ति भेज सकते हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि प्रोविजनल परिणाम के आधार पर किसी अभ्यर्थी को सीट आवंटन या प्रवेश का अधिकार नहीं मिलेगा। सीटों का आवंटन संबंधित प्रवेश नियमों, पात्रता शर्तों और अंतिम परिणाम के आधार पर किया जाएगा। उधर, एएमआरयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश कुमार भवानी ने परिणाम जारी होने की पुष्टि की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें