फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: एचपीयू ओटी शास्त्री तृतीय वर्ष का परिणाम घोषित, 9वीं और 11वीं कंपार्टमेंट परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Wed, 17 Jun 2026 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ धर्मशाला।

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने ओटी शास्त्री (वार्षिक) नियमित बैच तृतीय वर्ष की अप्रैल-मई 2026 में आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
एचपीयू, एच बोर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने ओटी शास्त्री (वार्षिक) नियमित बैच तृतीय वर्ष की अप्रैल-मई 2026 में आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा में कुल 774 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 614 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.64 दर्ज किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परिणाम घोषित कर दिया गया है और अभ्यर्थी अपने लॉगइन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि उत्तीर्ण प्रतिशत में कंपार्टमेंट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

एचपीयू में पीएचडी प्रवेश के लिए 22 जून तक कर सकेंगे आवेदन

प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय ने नियमित और पार्ट टाइम पीएचडी कार्यक्रमों के लिए आवेदन जमा करने की नई अंतिम तिथि 22 जून निर्धारित की है।
विश्वविद्यालय इस सत्र में 32 विभागों, संस्थानों और केंद्रों में कुल 502 पीएचडी सीटों पर प्रवेश दे रहा है। इनमें 296 नियमित, 175 पार्ट टाइम और 31 कर्मचारी वर्ग की सीटें शामिल हैं। पहली बार शुरू किए गए पार्ट टाइम पीएचडी कार्यक्रम के कारण भी इस प्रवेश प्रक्रिया पर विशेष नजर बनी हुई है। विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भाषा, प्रबंधन, विधि, शिक्षा और अन्य विषयों के विभागों में प्रवेश होने हैं। सीट मैट्रिक्स के अनुसार विधि विभाग में सबसे अधिक 41 सीटें हैं, जबकि कॉमर्स विभाग और एचपीयू बिजनेस स्कूल में 35-35 व रसायन विज्ञान विभाग में 34 सीटों पर प्रवेश प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। पात्रता शर्तों, विभागवार सीटों, चयन प्रक्रिया और पार्ट टाइम पीएचडी से संबंधित सभी प्रावधानों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय ने पहली बार 175 पार्ट टाइम पीएचडी सीटें शुरू की हैं। कार्यरत शिक्षक, शोधकर्ता और अन्य पेशेवर निर्धारित अनुभव और अन्य शर्तों के आधार पर इन सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 22 जून तक का समय मिलेगा।
विज्ञापन

9वीं और 11वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 1 जुलाई से

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि मार्च-2026 में आयोजित कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं में जिन नियमित विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम संबंधित विद्यालयों द्वारा कंपार्टमेंट घोषित किया गया है। उनकी कंपार्टमेंट परीक्षा विद्यालय स्तर पर आंतरिक रूप से आयोजित की जाएगी। कक्षा 9वीं और 11वीं के कंपार्टमेंट विद्यार्थियों की परीक्षाएं 3 जुलाई को होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा का समय दोपहर बाज 12:45 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें