इस बारे में एचपीटीडीसी के एजीएम कैलाश ठाकुर ने बताया कि करवाचौथ पर नवविवाहित जोड़ों के लिए 10 फीसदी छूट का ऑफर दिया जाएगा। निगम की इस पहल से करवाचौथ पर हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों को राहत मिलने की उम्मीद है। दंपती त्योहार के अवसर पर पर्यटन स्थलों की सैर के साथ होटल में खास समय बिता सकेंगे। प्रदेश भर के 56 होटलों में छूट की सुविधा मिलने से प्रदेश के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर ठहरने का विकल्प भी उपलब्ध होगा।