फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य सहकारी बैंक: ओटीएस योजना से ऋणधारकों को बड़ी राहत, तीन माह में चुका सकेंगे बकाया

Fri, 27 Nov 2026 07:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की बैठक में एकमुश्त समझौता योजना की समीक्षा की गई। बैठक में अध्यक्ष ने सभी पात्र खाताधारकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने अपने ऋणधारकों को राहत देते हुए एकमुश्त समझौता योजना (ओटीएस) का लाभ उठाने का अवसर दिया है। इसके तहत पात्र ऋणधारक अपने कालातीत ऋणों (ओवरड्यू लोन) का निपटारा कर सकेंगे। यह योजना 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी। खास बात यह है कि इसमें अग्रिम भुगतान की कोई शर्त नहीं रखी गई है। समझौता होने के बाद ऋणधारक को पूरी राशि चुकाने के लिए तीन महीने का समय मिलेगा। वहीं, समझौता प्रस्ताव जारी होने के एक सप्ताह के भीतर एकमुश्त भुगतान करने पर समझौता राशि में पांच फीसदी की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

विज्ञापन

इस योजना की समीक्षा बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिमला में निदेशक मंडल की बैठक में की गई।

नियमित ऋण वसूली प्रक्रिया को तेज करने पर भी दिया जोर
बैठक में अध्यक्ष ने सभी पात्र खाताधारकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। साथ ही नियमित ऋण वसूली प्रक्रिया को तेज करने पर भी जोर दिया। बैंक के प्रबंध निदेशक विनय सिंह ने बताया कि व्यक्तिगत ऋणधारकों के साथ सहकारी समितियां भी योजना के दायरे में शामिल हैं। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारकों को संपत्ति के मूल्यांकन की बाध्यता से विशेष छूट दी गई है। योजना के तहत वे खाते पात्र होंगे, जो 31 मार्च 2026 तक संदिग्ध-एक (डी-1) श्रेणी में वर्गीकृत थे। सभी खातों का निपटारा इसी परिसंपत्ति वर्गीकरण के आधार पर किया जाएगा। कुछ निर्धारित शर्तों के अधीन सरकारी कर्मचारियों को भी योजना में शामिल किया गया है। बैंक के अध्यक्ष ने कहा कि बैंक का प्रयास है कि किसानों, बागवानों और आम नागरिकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं और आर्थिक संबल मिले।

साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए बनेगा मजबूत तंत्र
ग्राहकों को वित्तीय धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह भी दी गई। प्रबंध निदेशक विनय सिंह ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बैंक ने साइबर फ्रॉड मॉनिटरिंग एंड रिस्पांस (सीएफएमआर) सेल का गठन किया है। इसके माध्यम से ग्राहक वित्तीय धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी शिकायतें 24 घंटे दर्ज करवा सकेंगे। बैठक में बैंक की व्यावसायिक गतिविधियों और शाखाओं को दिए गए लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इस दौरान निदेशक मंडल के सदस्य पीतांबर दास नेगी, केशव नायक, भारत भूषण मोहिल, प्रियव्रत शर्मा, डॉ. जगदीश चंद्र शर्मा, राज कुमार, हरि कृष्ण हिमराल, सुनील कुमार शर्मा, गोविंद शर्मा, प्रवीण मिन्हास, रोशन लाल, संजय सिंह चौहान और मोहन मेहता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें