फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीआरसीए: हिमाचल में पटवारी और पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित, जानें कब से शुरू होंगी

Wed, 04 Nov 2026 09:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

एचपीआरसीए हमीरपुर ने पटवारी पोस्ट कोड-25027 और पंचायत सचिव पोस्ट कोड-26005 की भर्ती के लिए टैबलेट आधारित परीक्षा (टीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने पटवारी पोस्ट कोड-25027 और पंचायत सचिव पोस्ट कोड-26005 की भर्ती के लिए टैबलेट आधारित परीक्षा (टीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पटवारी की परीक्षा 23 से 30 नवंबर तक और पंचायत सचिव की परीक्षा 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक होगी। परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट(hprca.hp.gov.in) पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा। इससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस से भी भेजी जाएगी। सचिव ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से वेबसाइट, एसएमएस और ईमेल पर स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

पटवारी और पंचायत सचिव परीक्षा में लेखक के लिए आवेदन 12 तक
पटवारी और पंचायत सचिव भर्ती परीक्षा में लेखक (स्क्राइब) की सुविधा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 12 नवंबर तक आवेदन करना होगा। प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस माह के अंतिम सप्ताह और दिसंबर के पहले सप्ताह में होने वाली परीक्षाओं के लिए दिव्यांग, गर्भवती और चिकित्सा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपरिहार्य कारणों से परीक्षा केंद्र या परीक्षा तिथि में प्राथमिकता चाहने वाले उम्मीदवार भी अनुरोध भेज सकते हैं। 
 
विज्ञापन

असिस्टेंट स्टाफ नर्स की दस्तावेज सत्यापन के लिए मिल सकता है विकल्प
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि आयोग की ओर से 6 से 19 नवंबर तक आयोजित की जा रही असिस्टेंट स्टाफ नर्स पोस्ट कोड-26044 की  दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया की तिथि के दिन अगर किसी अभ्यर्थी की कोई अन्य परीक्षा भी है या अन्य किसी अपरिहार्य कारण से वह निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित नहीं हो सकती है तो वह अभ्यर्थी 6, 10, 12 और 19 नवंबर में से किसी एक तिथि को दस्तावेज सत्यापन में भाग ले सकती है। सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी को इन तिथियों के अलावा किसी अन्य तिथि को दस्तावेज सत्यापन का अवसर नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें