इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को नई परीक्षा प्रणाली, प्रश्नों के स्वरूप तथा अंक विभाजन की स्पष्ट जानकारी देना है, ताकि वे बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कक्षा नौवीं एवं दसवीं के पाठ्यक्रम में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। इन कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूर्ववत ही लागू रहेगा। वहीं कक्षा तीसरी एवं आठवीं के पाठ्यक्रम तथा मॉडल प्रश्न पत्रों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। डॉ. शर्मा ने बताया कि कक्षा 11वीं और 12वीं के व्यावसायिक विषयों के संशोधित पाठ्यक्रम के अनुरूप नए मॉडल प्रश्न पत्र भी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी विद्यालयों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्रों एवं अंक विभाजन का अध्ययन कर अपनी परीक्षा तैयारी को नई परीक्षा प्रणाली के अनुरूप आगे बढ़ाएं।