द्वितीय वर्ष (बैच 2024-26 की नियमित तथा बैच 2023-25 की री-अपीयर, फेल और पूर्ण विषय) की परीक्षाएं 21 अक्तूबर से 3 नवंबर तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से समय रहते डेटशीट जारी की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों को परीक्षाओं के सुचारू और नकल-रहित संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।