फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: स्कूली छात्र पढ़ेंगे अटल की कविता, सुभाष चंद्र बोस के तरुण के स्वप्न से भी सीखेंगे आगे बढ़ना

Fri, 02 Jan 2026 12:49 PM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश के स्कूली विद्यार्थी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता कदम मिलाकर चलना होगा को पढ़ कर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेंगे। इसी के साथ इस पाठ्यपुस्तक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तरुण के स्वप्न (उद्बोधन) को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड आठवीं कक्षा तक इस बार बदलेगा सिलेबस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत अध्ययनरत विद्यार्थी इस बार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की लिखित कविता कदम मिलाकर चलना होगा को पढ़ेंगे। यह कविता आठवीं कक्षा की हिंदी की पुस्तक मल्हार में पढ़ने को मिलेगी। इस कविता को नेशनल काउंसलिंग ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) ने पहले ही पढ़ाना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थी भी एनसीईआरटी का ही सिलेबस पढ़ेंगे, जिसके तहत वे भी 8वीं कक्षा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता कदम मिलाकर चलना होगा को पढ़ कर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेंगे। ये कविता देशवासियों से एक साथ चलने की अपील करती है। 

विज्ञापन


इस पाठ्यपुस्तक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तरुण के स्वप्न (उद्बोधन) को भी शामिल किया गया है, जिसे नेताजी ने 29 दिसंबर, 1929 को मेदिनीपुर जिला युवा सम्मेलन में दिया था। इस अध्याय में नेताजी के उस स्वप्न बारे लिखा गया है, जिसमें उन्होंने युवाओं से एक नया सर्वांगीण स्वाधीन संपन्न समाज। उस समाज में व्यक्ति सब दृष्टियों से मुक्त हो और समाज के दबाव से वह मरे नहीं। उस समाज में जातिभेद का स्थान नहीं हो, उस समाज में नारी मुक्त होकर समाज एवं राष्ट्र के पुरुषों की तरह समान अधिकार का उपभोग करे...आदि के बारे में कहा था। वहीं इस पाठ्य पुस्तक में गयाप्रसाद शुक्ल स्नेही, भीष्म साहनी, दुष्यंत कुमार, भारतेंदु हरिशचंद्र, कबीर, माधवराव सप्रे, महादेवी वर्मा, उदयशंकर भट्ट, गिरिजा कुमार माथुर और सूर्यकांत त्रिपाठी आदि की कहानियां और रचनाएं होंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें