फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Rajya Chayan Aayog: 1423 पदों के लिए दोबारा शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, सरकार को प्रस्ताव; जानें विस्तार से

Wed, 15 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

पेपर लीक प्रकरण के चलते भंग हो चुके आयोग की ओर से विज्ञापित इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया दोबारा से शुरू करने की योजना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने 80 पोस्ट कोड के तहत 1,423 पदों की भर्ती से संबंधित विभागों के साथ पत्राचार किया है। पेपर लीक प्रकरण के चलते भंग हो चुके आयोग की ओर से विज्ञापित इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया दोबारा से शुरू करने की योजना है। इस सिलसिले में आयोग ने राज्य सरकार को भी प्रपोजल भेजा है। इसमें आयोग ने अभ्यर्थियों को आयु सीमा में कम से कम दो साल की राहत देने की भी मांग की है।

विज्ञापन
Trending Videos

आयोग ने संबंधित विभागों से पत्राचार किया है कि यदि पदों को कम अथवा ज्यादा करना है तो 31 जनवरी से पहले-पहले सूचित कर दें। पेपर लीक प्रकरण के चलते दो वर्षों से नई भर्तियां आयोग के जरिये नहीं हो पाई हैं। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के जरिये पहली पायलट भर्ती ओटीए का नतीजा बेशक घोषित कर दिया गया है, लेकिन दो साल से भर्तियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए 80 पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रिया शुरू होना बड़ी राहत होगी। राज्य सरकार की ओर से अब भर्तियों के आयोजन के लिए आउटसोर्स एजेंसी का चयन भी कर लिया गया है। ऐसे में जल्द ही 80 पोस्ट कोड की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

3,41,742 अभ्यर्थी दो साल से कर रहे भर्ती का इंतजार
1,423 पदों के लिए 3,41,742 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 80 पोस्ट कोड के तहत सबसे अधिक पद पोस्ट कोड 1075 (जेबीटी) के 467 पद और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 965 के 319 पद भरे जाने हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

1,423 पदों की भर्ती के लिए संबंधित विभागों से 31 जनवरी से पहले पदों की संख्या में कमी अथवा बढ़ोतरी किए जाने संबंधी पत्राचार किया गया है। सरकार के निर्देशों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी- विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें