सांसद कंगना रणौत ने कहा कि सरकाघाट में पिछले दिनों एक बेटी को दराट से काटकर जान से दिन दहाड़े मार दिया गया। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है और प्रशासन ध्वस्त हो गया है।
हिमाचल प्रदेश में आज हर तरफ आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। किसी को बंदूक की नोक तो किसी को दराट से हमला कर जान से मार दिया जा रहा है। इस तरह की कानून व्यवस्था बिगड़ना प्रदेश सरकार की असफलता है। यह बात कुल्लू के गुरुवार को चंसारी में एक जनसभा में सांसद कंगना रणौत ने कही। उन्होंने कहा कि सरकाघाट में पिछले दिनों एक बेटी को दराट से काटकर जान से दिन दहाड़े मार दिया गया। प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है और प्रशासन ध्वस्त हो गया है।
अब सुनने में आया है कि कुल्लू अस्पताल में जहां लोगों को बचाने का काम किया जाता है वहां डॉक्टरों की लापरवाही से एक महिला की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास भी पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। प्रदेश में कांग्रेस नेता और सरकार में बैठे लोग केंद्र पर आरोप लगाते हैं कि उन्हें प्रदेश के लिए पैसा नहीं मिल रहा है। हकीकत यह है कि केंद्र से करोड़ों के हिसाब से पैसे दिए जा रहे हैं लेकिन प्रदेश उसे खर्च नहीं कर पा रहा है। यहां तक कि सांसद निधि का पैसा भी डीसी कार्यालयों में पड़ा है। उसे कांग्रेस के लोग जनता तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। कहा कि सांसद निधि से होने वाले विकास के रास्ते में भी कांग्रेस के लोग रोड़ा बन रहे हैं।