नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर प्रदेश के संसाधनों और सरकारी तंत्र का इस्तेमाल गांधी परिवार को खुश करने और अपनी छवि चमकाने के लिए करने का आरोप लगाया है। कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र के देयोरी में करीब नौ महीने पहले बहुमंजिला स्कूल भवन बनकर तैयार हो गया, लेकिन अब तक विद्यार्थियों के लिए नहीं खोला गया है। भवन का उद्घाटन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से करवाने के इंतजार में इसे बंद रखा गया है। मंडी से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि छह जुलाई को शिक्षा मंत्री इस भवन का लोकार्पण करने पहुंचे थे।