सोमवार को असिस्टेंट स्टोरकीपर पोस्ट कोड 822 में दर्ज एफआईआर में आरोपियों की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें आरोपी ढाबा संचालक सोहन लाल को अदालत से जमानत मिल गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पेपरलीक मामले असिस्टेंट स्टोरकीपर पोस्ट कोड 822 में दर्ज एफआईआर में आरोपियों की जमानत याचिका पर सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में आरोपी ढाबा संचालक सोहन लाल को अदालत से जमानत मिल गई है, जबकि आरोपी अभ्यर्थी अमित रावत की जमानत याचिका पर 11 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा आरोपी उमा आजाद, युद्धवीर की अग्रिम जमानत याचिका पर अब 12 सितंबर और रेखा और रवि की अग्रिम जमानत याचिका पर 11 सितंबर को सुनवाई होगी। एसपी विजिलेंस कुलभूषण वर्मा ने कहा कि याचिका पर एक आरोपी को जमानत मिली है, जबकि अन्य आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर 11 और 12 सितंबर को सुनवाई तय हुई है।