फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Panchayat Chunav 2025: पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया फिर शुरू, 15 दिन में मांगे प्रस्ताव

Sun, 02 Nov 2025 09:54 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Pradesh Panchayat Elections Update: हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज विभाग की ओर से सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिलों के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा कर 15 दिन में विभाग को भेजें, ताकि राज्य स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा सके। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया है। पंचायतीराज विभाग की ओर से सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिलों के तहत आने वाली ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा कर 15 दिन में विभाग को भेजें, ताकि राज्य स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा सके। 

विज्ञापन


पंचायतीराज विभाग ने पिछले साल भी पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर पंचायतों से प्रस्ताव मांगे थे। पंचायतों से आए प्रस्ताव विभाग ने सरकार को भी भेजे। इन प्रस्तावों पर सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 25 अक्तूबर 2025 को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया कि इस वर्ष जुलाई से सितंबर के बीच आई प्राकृतिक आपदा के कारण राहत और पुनर्वास कार्यों में व्यस्त रहने से पंचायत पुनर्गठन से जुड़ी कई प्रस्तावनाओं पर विचार नहीं हो सका था। अब इन प्रस्तावों को दोबारा परखा जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उपायुक्त सभी लंबित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। 

राज्य सरकार का उद्देश्य आगामी पंचायत चुनावों से पहले संस्थागत ढांचे को सुव्यवस्थित करना है, ताकि प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चल सकें। मौजूदा स्थिति में अब पंचायतीराज चुनाव तय समय पर होंगे इस पर संशय है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग भी तैयारियों में जुटा जिला अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी  
राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के आम चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं कि वे चुनावी व्यवस्थाओं की पूर्व तैयारी करें। दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में प्रस्तावित इन चुनावों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी और पोलिंग अधिकारियों की नियुक्ति, वाहनों की व्यवस्था, मीडिया सेल, नियंत्रण कक्ष और मतगणना स्थलों की पहचान समय रहते सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रदेश सरकार जहां पंचायत के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर रही है, वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावों की तैयारी शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में सरकार और निर्वाचन आयोग के बीच चुनावों को लेकर ठन सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें