फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Panchayat Election: अंतिम चरण का मतदान आज, 1189 पंचायतों में 17 लाख वोटर चुनेंगे जनप्रतिनिधि

Sat, 30 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

अंतिम चरण में प्रदेश की 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए करीब 17 लाख मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शनिवार को होगा। इस चरण में प्रदेश की 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए करीब 17 लाख मतदाता वोट डालेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार तीसरे चरण में 6,615 वार्डों में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। शाम तक पंचायतों के नतीजे आ जाएंगे जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए पड़े वोटों की गिनती 31 मई को होगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर, बैनर हटाने के निर्देश

मतदान केंद्रों के आसपास निगरानी बढ़ाने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस की गश्त भी बढ़ाई गई है। दूसरे चरण का मतदान कराने वाली पोलिंग पार्टियां ही तीसरे चरण के चुनाव भी कराएंगी। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले और दूसरे चरण के चुनाव समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों को सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर, बैनर और प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश भी जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भवनों, दीवारों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पोस्टर तुरंत हटाए जाएं। निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत ठाकुर ने कहा कि शनिवार को अंतिम चरण का मतदान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें