फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने हाईकोर्ट में दायर किया जवाब, मंडी लोकसभा चुनाव को दी गई है चुनौती, जानें मामला

Mon, 25 Nov 2024 07:47 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

सोमवार को कंगना रनौत के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव को रद्द करने वाली याचिका पर सोमवार को अपना जवाब दायर कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव को रद्द करने वाली याचिका पर सोमवार को अपना जवाब दायर कर दिया है। न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत ने इस मामले की सुनवाई की। अदालत ने याचिकाकर्ता को कंगना की ओर से दायर जवाब पर रैप्लीकेशन (प्रत्युत्तर) दायर करने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी।

विज्ञापन


बता दें कि याचिकाकर्ता लायक राम नेगी ने निर्वाचन अधिकारी मंडी पर आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में उनके नामांकन को गलत तरीके से अस्वीकृत किया गया है। नामांकन अस्वीकार करने पर याचिकाकर्ता चुनाव नहीं लड़ सका। वह वन विभाग से सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने अदालत से लोकसभा चुनाव को रद्द करने की मांग की है।

उनके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि नामांकन के दौरान प्रार्थी को कहा गया कि स्वतंत्र रूप से संबंधित विभागों की ओर से सरकारी आवास को लेकर जारी बिजली, पानी और टेलीफोन के एनओसी प्रमाणपत्र भी देने होंगे। यह सभी प्रमाणपत्र देने के लिए अगले दिन तक का समय दिया गया। 15 मई को नामांकनपत्रों की जांच की जानी थी। अगले दिन निर्वाचन अधिकारी ने इन प्रमाणपत्र को लेने से इन्कार कर दिया। इसी के चलते याचिकाकर्ता ने मंडी संसदीय क्षेत्र में हुए लोकसभा चुनाव को रद्द करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें