फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पुनर्गठित होंगे विकास खंड

Fri, 21 Feb 2014 01:55 PM IST
अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
2015 में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से पहले प्रदेश सरकार सभी ब्लॉकों की नए सिरे से समीक्षा करेगी।
विज्ञापन


इसमें कोशिश की जाएगी कि एक विधानसभा क्षेत्र एक ज्यादा विकास खंडों में न बंटे। प्रश्नकाल के दौरान बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल के सवाल के जवाब में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


किशोरी लाल ने सवाल उठाया था कि उनके  चुनाव क्षेत्र बैजनाथ को तीन विकास खंडों में बांट दिया गया है।
बैजनाथ ब्लॉक में 51 पंचायतें हैं, पंचरुखी में 12 और लंबागांव में तीन। इससे लोगों को विकास खंड कार्यालय में काम करवाने के लिए दूर जाना पड़ रहा है।

जवाब में मंत्री ने बताया कि 2010 में पांच साल के लिए हुए पंचायत, बीडीसी और जिला परिषद चुनाव से पहले यह पुनर्गठन हुआ था।

अब यदि सारी 66 पंचायतें बैजनाथ विकास खंड में डाल दी जाएं तो काम बढ़ जाएगा। दूसरा पंचरुखी ब्लॉक में केवल 25 पंचायतें रह जाएंगी।

इसलिए अब इस बारे में आगामी पंचायती राज चुनावों से पहले ही कोई फैसला हो सकता है। इसी मसले पर कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह दिक्कत कई चुनाव क्षेत्रों में है और सरकार को इस बारे में गंभीरता से कदम उठाना होगा।
विज्ञापन


मंत्री ने जवाब में कहा कि वर्तमान में करीब 78 ब्लॉक हैं और इन्हें पुनर्गठित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें