इसके साथ ही बोर्ड की ओर से मार्च में होने वाली दसवीं और जमा दो के शैक्षणिक सत्र 2024-25 की परीक्षाओं की तैयारी जोरों से चल रही है। प्रश्न पत्र तैयार हो रहे हैं और जल्द ही परीक्षा केंद्र भी निर्धारित कर दिए जाएंगे। इस बार बोर्ड की ओर से प्रश्नपत्रों में 20 फीसदी बहुविकल्पीय यानी एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब देने के लिए उत्तरपुस्तिकाओं के प्रथम पृष्ठ पर विशेष स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रश्नों के जवाब ओएमआरशीट पर देने होंगे। बोर्ड की ओर से ओएमआर शीट पर किए बदलावों के अनुसार बहुविकल्पीय सवालों के जवाबों की असेसमेंट स्कैनर से की जाएगी। परीक्षार्थियों को ओएमआरशीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब कैसे देने हैं यह जानकारी परीक्षा केंद्रों में तैनात शिक्षक उन्हें बताएंगे।
बोर्ड की ओर से बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत किया जा रहा है। ओएमआर शीट पर भी बदलाव किए गए हैं। पहले पृष्ठ पर ही दसवीं और जमा दो के परीक्षार्थियों को प्रश्नों के जवाब देना होगा, इसके बाद प्रश्नों की असेसमेंट स्कैनर से की जाएगी। वहीं, राज्य मुक्त विद्यालय की आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षाओं के परीक्षार्थियों को भी बहुविकल्पीय प्रश्नों का जवाब ओएमआर सीट में ही देना होगा। बोर्ड की ओर से एमसीक्यू प्रश्नों के लिए प्रदेशभर में विशेषज्ञ तैयार किए गए थे, इन विशेषज्ञ शिक्षकों को बोर्ड की ओर से विशेष प्रशिक्षण भी दिया था- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड स्थित धर्मशाला